पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केदारनाथ मंदिर पर वार्षिक मेला 15 से

केदारनाथ मंदिर पर वार्षिक मेला 15 से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। श्रीकेदारनाथ मंदिर सेवा समिति, ग्रंट दुपारिया द्वारा श्री केदारनाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर वार्षिक मेले का आयोजन 15 से 21 फरवरी तक किया जा रहा है। इसी अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी होगा। कथा का वाचन संत प्रफुल्ल महाराज व्यास करेंगे। 15 फरवरी को दोपहर दो बजे से संतश्री के सानिध्य में कलश यात्रा, ध्वजारोहण तथा कथा रोज दोपहर एक से शाम पांच बजे तक। 15 से 21 फरवरी तक रात में प्रतिदिन आठ से 12 बजे तक भजन-कीर्तन, 17 फरवरी महाशिवरात्रि पर रात्रि में रूद्राभिषेक एवं चारों पहर की आरती यज्ञशाला में प्रतिदिन हवन, 21 फरवरी को श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति, हवन शांति प्रसाद वितरण होगा। मेला संयोजक प्रकाशचंद्र सक्सेना है।