पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिल्डिंग ठेकेदार की स्वाइन फ्लू से मौत

बिल्डिंग ठेकेदार की स्वाइन फ्लू से मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

बरेठरोड पारासरी पुलिया पर रहने वाले 50 वर्षीय बिल्डि़ंग ठेकेदार गणेशराम अहिरवार की स्वाइन फ्लू से भोपाल हमीदिया अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार सुबह दस बजे मृत्यु हो गई। जांच के दौरान उसमें स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए थे। जिले में स्वाइन फ्लू से मरने का यह दूसरा मामला है। चार दिन पहले 8 फरवरी को नटेरन तहसील के ग्राम सेऊ में 28 वर्षीय कमलेश पति रामबाबू धाकड़ की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अभी भी यही मान रहा है कि शासकीय जनचिकित्सालय में अब तक कोई भी मरीज नहीं आया है।

यहहै पूरा मामला

गणेशरामअहिरवार भवन निर्माण के लिए ठेके लेते हैं। दस दिन पहले अपनी बिटिया का टीका लेकर सीहोर गए थे। वापस आए तो उन्हेें सर्दी जुकाम, बुखार की शिकायत हुई। बरेठ रोड पर प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया लेकिन उनका बुखार तेज होने लगा। डाक्टर ने उन्हें भोपाल में उपचार की सलाह दी। पीपुल्स अस्पताल में उपचार के लिए गए। वहां से डाक्टरों ने हमीदिया अस्पताल भेज दिया। जांच के दौरान उनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले। उनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

सामने आया है मौत का दूसरा मामला

चारदिन पहले नटेरन तहसील में ग्राम सेऊ में कमलेश घाकड़ की मृत्यु भी उपचार के दौरान स्वाइन फ्लू से हो गई थी। इस के बाद पूरे जिले में स्वाइन फ्लू को लेकर नागरिकों में दहशत जैसी स्थिति बन गई थी। जैसे- तैसे लोगों के दिमाग से स्वाइन फ्लू का डर हट रहा था लेकिन स्वाइन फ्लू से हुई दूसरी मृत्यु ने मामला फिर गर्मा दिया। इससे आम लोगों में इस बीमारी को लेकर फिर से डर पैदा हो गया है।

गंजबासौदा। गणेशराम के निवास के बाहर एकत्रित लो्ग।