नहीं लगी हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट
जिलापरिवहन कार्यालय में 2500 से अधिक वाहनों की हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेंटे बनी हुई रखी हैं लेकिन इन वाहनों के चालक ये प्लेटें अभी तक अपने वाहनों में लगवाने के लिए नहीं पहुंचे हैं।
वहीं हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट बनाने की वाली उत्सव लिंक कंपनी का काम कई महीने से बंद पड़ा है। इस कारण नई हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेटें नहीं बन पा रही हैं। जिन लोगों ने पहले रसीदें कटवा ली थीं, उनकी नंबर प्लेटें बन चुकी हैं लेकिन वे अपने वाहनों पर प्लेटें लगवाने नहीं रहे हैं।
इस संबंध में जिला परिवहन अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि जिन वाहन चालकों की प्लेटें बन चुकी हैं, वे अपनी नंबर प्लेटें लगवा सकते हैं। जिन गाड़ियों के नए रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं, उनके मालिक दूसरी नंबर प्लेट लगवा सकते हैं। नई हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगवाने संबंधी कोई आदेश उनके पास नहीं आए हैं। जब तक नई हाई िसक्यूरिटी नंबर प्लेटें नहीं लगाई जातीं तब तक वाहन चालक बाजार से नंबर प्लेट बनवाकर लगवा सकते हैं।
पिछले कई माह से बंद पड़ा है नंबर प्लेट बनाने वाली कंपनी का कार्यालय।
हालात