पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सागर ने रेलवे को 25 रन से हराया

सागर ने रेलवे को 25 रन से हराया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक्सीलेंसमैदान में चल रही कनारा प्रतियोगिता में सागर की टीम ने मप्र रंजीत ट्राफी के स्टार खिलाड़ियों से सजी वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे जबलपुर को 25 रन से हरा िदया।

सागर के खिलाड़ियों ने शानदार फील्डिंग और बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर सागर डिवीजन ने पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में 116 रन बनाए। अब्दुल समद ने 34 और रमीज खान ने 23 रन का योगदान दिया। जबलपुर के तेज गेंदबाज अयान ने 22 रन देकर 5 विकेट झटके और अमान ने 24 रन देकर 4 विकेट लिए। जवाब में जबलपुर का पहला विकेट 1 रन पर ही गिर गया। सिर्फ मुर्तजा ने 31 रन और सलमान ने 22 रन बनाए। पूरी टीम 91 रन पर ढेर हो गई। सधी गेंदबाजी करते हुए सागर के कैलाश ने 19 रन देकर 4 विकेट विकेट लिए। कुलदीप ने 25 रन देकर और रमीज ने 17 रन देकर 2-2 िवकेट लिए। मैच से पूर्व गंजबासौदा विधायक निशंक जैन और कांग्रेस नेता शशांक भार्गव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। जबलपुर की टीम के साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी जेपी यादव आए लेकिन खेल में भाग नहीं लिया। गुरुवार को सागर और अरेरा क्लब भोपाल के बीच मैच खेला जाएगा।

मैच के दौरान शाट मारता खिलाड़ी।