यूनुस खान की मौत की जांच करेंगे आईजी
पत्रकारयूनुस खान की मौत के मामले की जांच अब आईजी करेंगे। ये आश्वासन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बुधवार को अपने विदिशा दौरे के दौरान दिया। उन्होंने कहािक इस मामले में दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। सीएम का कहना था िक यदि एसपी दोषी हुए तो उन पर भी कार्रवाई होगी।
िवदिशा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने सीएम को मामले में कार्रवाई नहीं करने की जानकारी दी थी। सीएम ने पत्रकारों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 12 फरवरी को दोपहर तक विदिशा बंद भी इस आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया।