पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लेटफार्म पर निर्माण सामग्री से यात्रियों को हो रही है असुविधा

प्लेटफार्म पर निर्माण सामग्री से यात्रियों को हो रही है असुविधा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वििदशा| इनदिनों प्लेटफार्म क्रमांक 2 और 3 की ऊंचाई बढ़ाने का काम चल रहा है। इस कारण रेत, गिट्टी और सीमेंट आदि निर्माण सामग्री बड़ी मात्रा में यहां पर पड़ी हुई है। इस निर्माण सामगी के कारण यात्रियों को निकलने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

खासतौर पर जब ट्रेन प्लेटफार्म पर आती है तो उस समय यात्रियों को अपना कोच पकड़ने के लिए दौड़ लगानी पड़ती है। इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। यात्री सुमित शर्मा, रविंद्र त्रिपाठी और आकाश वर्मा ने बताया कि प्लेटफार्म पर बड़ी मात्रा में निर्माण सामग्री पड़ी होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। इसमें तेजी आनी चाहिए।

इस संबंध में स्टेशन मास्टर एसआरएस निरंजन का कहना है कि प्लेटफार्म पर यात्रियों को होने वाली असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ही प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने का काम किया जा रहा है। यह काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।