पंचायत सचिव करेंगे स्कूलों की निगरानी, एसडीएम ने दिए निर्देश
विदिशा| ग्राम पंचायत सचिव क्षेत्र के स्कूलों पर निगरानी रखेंगे। एसडीएम आरपी अहिरवार ने शुक्रवार को विदिशा तहसील के पंचायत सचिवों की एक बैठक लेकर यह निर्देश दिए हैं। बैठक में मौजूद सचिवों से कहा है कि वह स्कूलों में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के संबंध में फोन व मैसेज के माध्यम से जानकारी दें। जनशिक्षकों की भी बैठक ली है। जन शिक्षकों को बच्चों सहित शिक्षकों की उपस्थिति बढ़ाने व मध्यान्ह भोजन वितरण कराने के निर्देश दिए।