पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मौसम में बदलाव से फसलें हो रही प्रभावित, किसानों की चिंता बढ़ी

मौसम में बदलाव से फसलें हो रही प्रभावित, किसानों की चिंता बढ़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हवाओं की दिशा बदलते ही मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। शीतलहर बंद होने से शीतलहर चल रही है। दिन और रात के तापमान में निरंतर परिवर्तन की स्थिति बनी हुई है। इससे फसलें प्रभावित हो रही हैं।

बीते बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस था। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को भी दिन और रात के मौसम में काफी अंतर रहा। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा जबकि हवाओं की गति 4 से 7 किमी. प्रति घंटा रही। रात में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री आद्रता 59 प्रतिशत बादल 69 प्रतिशत व हवाओं की गति 9 से 13 किमी. प्रति घंटा रही। शनिवार को तापमान अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया।

धनिया में माहू का प्रकाेप

जिन कृषकों ने धनिया बोया था अब वह लगभग तैयार हो गई है। ऐन वक्त पर कई खेतों में माहू कीट ने हमला बोल दिया है। इससे किसानों को नुकसान है। जितने भाग में माहू लग गई है उस भाग का धनिया खराब हो गया है। हालांकि अब पाले का खतरा टल गया है। इससे किसानों को राहत है।

मौसम के बदलाव का असर स्वास्थ्य पर भी
मौसम बदलाव के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ा है। लगातार हो रहे परिवर्तन के चलते चिकित्सालयों में लोगों की आवाजाही बनी हुई है। मरीजों में ज्यादातर सर्दी , खांसी के मरीज है। बीएमओ डाॅ. नरेश बघेल ने बताया कि लगातार बदलते मौसम के कारण ओपीडी पर सर्दी जुकाम से प्रभावित एलर्जिक मरीजों की संख्या बढ़ी है।

फसलें होंगी प्रभावित
इस संबंध में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रामअवतार शर्मा का कहना है कि तापमान मेंे परिवर्तन से फसलें प्रभावित हो रहीं हैं क्योंकि यह सूखा क्षेत्र है। फरवरी माह तक वातावरण में पर्याप्त ठंडक रहना आवश्यक है। पूर्व में पानी गिरने से फसलों को जीवनदान मिला था लेकिन दिन के तापमान में लगातार हुई वृद्धि से फसलों की ग्रोथ प्रभावित हुई है।

विदिशा में मंगलवार को दोपहर गर्मी बढ़ने के कारण ऐसे निकली महिलाएं।

खबरें और भी हैं...