पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यशाला में पांच वक्ता, छह श्रोता हुए शामिल

कार्यशाला में पांच वक्ता, छह श्रोता हुए शामिल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृमिनाशक दिवस मनाने रखी थी कार्यशाला

भास्कर संवाददाता|विदिशा

मंगलवार को जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक सभाकक्ष में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के पहले एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें 5 वक्ता और 6 श्रोता शामिल हुए। यह श्रोता भी स्वास्थ्य विभाग के ही थे। बाकी कुर्सियां खाली पड़ी रहीं।

कार्यशाला में सीएमएचओ डाॅ. बीएल आर्य ने बताया कि पिछले साल एक लाख 76 हजार 210 को कृमिनाशक टेबलेट एलवेंडाजोल दी गई थी। इस साल 3 लाख 18 हजार 500 को देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 10 फरवरी को जिले की सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों पर दवा दी जाएगी ऐसे बच्चे और युवा जो किन्हीं कारणों से 10 फरवरी को एलबेन्डाजोल लेने से वंचित रह जाएंगे। उन्हें 15 फरवरी को दी जाएगी। इस मौके पर सिविल सर्जन डाॅ. शेखर जालवणकर, मेडिकल आफिसर डाॅ. केसी अहिरवार, डाॅ. राजश्री पांडे, डाॅ. सोनकर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

कार्याशाला में शामिल होने नहीं पहुंचे लोग। खाली रहीं कुर्सियां।

खबरें और भी हैं...