फसल बीमा नहीं मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
विदिशा| मंगलवार को गुलाबगंज तहसील के ग्रामीणों ने कलेक्टाेरेट आकर प्रदर्शन किया।
ग्राम चक्क पाटनी, सुआखेड़ी, नादौर के ग्रामीणों का आरोप है कि साल 2014 और 2015 में अधिक बारिश के कारण फसलें चौपट हो गई थीं। फसलों में 50 फीसदी से अधिक नुकसान हुआ था। इसके बाद भी ग्रामीणों को मुआवजा नहीं दिया गया। इस मौके पर कई ग्रामीण मौजूद थे।