नि:शुल्क कोचिंग के प्रति छात्रों में बढ़ रहा रुझान
नटेरन| कन्या हाई स्कूल नटेरन में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्र छात्राओं को बाेर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर विशेष कोचिंग दी जा रही है। नटेरन एसडीएम आरपी अहिरवार द्वारा नई रोशनी एक पहल कोचिंग में अनुभवी शिक्षकों द्वारा अध्यापन का कार्य कराया जा रहा है। वही सतत एसडीएम, तहसीलदार और जनपद सीईओ द्वारा निशुल्क कोचिंग की सतत् मानीटरिंग की जा रही है।
वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं का नि:शुल्क कोचिंग के प्रति रुझान बढ़ रहा है। कोचिंग में लगभग 100 से ज्यादा छात्र-छात्राएं अध्ययन के लिए रोजाना समयानुसार पहुंचते हैं। सागर सांसद लक्ष्मीनारायण यादव ने भी इस अनोखी पहल की सराहना की।
जिला पंचायत सीईओ, विदिशा तहसीलदार एवं डीपीसी विनोद चौधरी द्वारा नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं बच्चों को पढ़ाई से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शासकीय बालक एवं कन्या छात्रावास के छात्र-छात्राएं भी इस कोचिंग का लाभ ले रहे हैं। शिक्षक जितेन्द्र रघुवंशी एवं गौरव सक्सेना इस नि:शुल्क कोचिंग में विशेष योगदान दे रहे हैं। नि:शुल्क कोचिंग के दौरान गरीब निर्धन छात्र-छात्राओं जो कि प्रायवेट कोचिंग नहीं ले सकते ऐसे छात्र-छात्राओं के जरिये गणित,विज्ञान,अंग्रेजी आदि विषयों में पारंगत किया जा रहा है। इस दौरान शिक्षक सीताराम कुशवाह, अंकित गुप्ता, संतोष अहिरवार, सत्यम तिवारी, घनश्याम शर्मा, नीरज राज, प्रकाश अहिरवार आदि शिक्षक इस कोचिंग में अपनी नि:शुल्क सेवाएं दे रहे हैं।