संघ के जिलाध्यक्ष भारतसिंह यादव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने ज्ञापन दिया। धरने को प्रदेश संगठन मंत्री उमरावसिंह कुशवाह और पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मनारायण चतुर्वेदी ने कर्मचारियों को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष भारतसिंह यादव ने बताया कि मांगों का निराकरण नहीं होने पर 22 सितंबर को भोपाल में प्रांत स्तरीय धरना एवं 26 नवंबर को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश के रूप में आंदोलन जारी रखा जाएगा।
धरना कार्यक्रम में कैलाश श्रीवास्तव, अरविंद अवस्थी, मनमोहन
सोनी, अनुराधा सक्सेना, अनीता दीक्षित, महाराजसिंह राजपूत, बृजेश तिवारी, राजकुमार झा, महेंद्रसिंह यादव, रघुवीरसिंह बघेल, शफाकत हुसैन, जगमोहन विश्वकर्मा, नित्यप्रकाश शर्मा, संजय खंडेलवाल, सुधा पवार, छाया शर्मा, ओमवती राजौरिया, सुदामाप्रसाद शर्मा, अतुल तिवारी सहित तमाम कर्मचारी मौजूद थे।
ये हैं प्रमुख मांगें : 9कर्मचारियोंको त्रिस्तरीय वेतनमान दिया जाए।
9 छत्तीसगढ़ सरकार जैसा समान ग्रेड पे मिले।
-अधिवार्षिकी आयु 35 से 25 वर्ष की जाए।
- बीमा-सह-बचत योजना राशि दोगुनी कर दुर्घटना बीमा का लाभ मिले।
-100 फीसदी महंगाई भत्ते को मूल वेतन में समायोजित किया जाए।
-कर्मचारियों को550 रुपए
मोबाइल भत्ता दिया जाए।
- 500रुपए चिकित्सा भत्ता दिया जाए।
(विदिशा। कर्मचारियोंने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन।)