वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
वििदशा| सोमवारको जिला अभिभाषक संघ ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अभिभाषकों ने बताया गया है कि 24 सितंबर 2014 से कुरवाई लिंक कोर्ट एडीजे न्यायालय बनने से विदिशा न्यायालय का काम आधा रह जाएगा। इस कारण अभिभाषकों ने नटेरन तहसील एवं थाना, शमशाबाद तहसील एवं थाना एवं गुलाबगंज के 15-20 गांव विदिशा न्यायालय में जोड़े जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में विदिशा अभिभाषक संघ के अध्यक्ष महेंद्र जैन एवं सचिव हरिओम शर्मा, लक्ष्मीनारायण दंडोतिया, लक्ष्मीनारायण कुलश्रेष्ठ, संतोष शर्मा, मनोज श्रीवास्तव, हरदयालसिंह परिहार, ऊषा विकरोल, दीपक श्रीवास्तव, हुकुमसिंह किरार आदि शामिल रहे।
विदिशा। वकीलोंने जताया विरोध।