विदिशा। बीते24 घंटों के दौरान जिलेभर में जोरदार बारिश दर्ज की गई। सोमवार की सुबह तक 24 की घंटे की बारिश 2.2 सेमी दर्ज की गई, जिले की औसत बारिश का आंकड़ा 81 सेमी से अधिक हो चुका है। सबसे अधिक 4.3 सेमी ग्यारसपुर ब्लाक में दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम 1 सेमी बारिश लटेरी ब्लाक में रही है।
सोमवार को शहर में दिनभर आसमान साफ रहने से धूप खिली रही। लोगों को उमस से जूझना पड़ा। हालांकि शाम को बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। जिले में ब्लाकों में अब तक हुई बारिश पर नजर डालें तो सर्वाधिक 97.4 सेमी बारिश कुरवाई ब्लाक में हुई है, जबकि सबसे कम 65.6 सेमी बारिश नटेरन ब्लाक में रही है।
इसी तरह बासौदा ब्लाक में 74.7, सिरोंज में 71.5 सेमी, लटेरी में 94.3, ग्यारसपुर में 78 सेमी और गुलाबगंज में 806 सेमी बारिश दर्ज की गई है। जिले में इस साल मानसून आखिरी दौर में मेहरबान नजर रहा है। शुरुआत में बारिश जहां अच्छी और लगातार हुई थी, लेकिन बीच में मानसून कमजोर हो गया था। मौजूदा समय में हो रही बारिश से लोगों में एक बार फिर बारिश की उम्मीद जागी है।
विदिशा। दिनभर मौसम साफ रहा। छतरी में युवती।