चुनाव में बरसैंया अध्यक्ष बने
चुनाव में बरसैंया अध्यक्ष बने
वििदशा| श्रीगहोई वैश्य समाज कल्याण समिति के त्रिवार्षिक चुनाव स्थानीय राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त मांगलिक भवन में संपन्न हुए। इस चुनाव में अनिल बरसैंया अध्यक्ष और राजेंद्र बरसैंया सचिव पद पर विजयी हुए। समिति के 6 पदों पर निर्विरोध चुनाव हुए। उपाध्यक्ष पद पर बद्रीप्रसाद कुरेले गुलाबगंज, अरुण गुप्ता निगोती कोषाध्यक्ष, दिनेश नीखरा सह सचिव, संजय तीतविलासी सह कोषाध्यक्ष, शिवशंकर नौगरैया संगठन मंत्री, रामानंद मोर प्रचार मंत्री निर्विरोध रूप से चुने गए। इस संबंध में मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता निगोती ने बताया कि यह निर्वाचन चुनाव अधिकारी डा. नरेंद्र मोर और प्रदीप कनकने द्वारा कराए गए। प्रेम कुमार लहारिया भोपाल को पर्यवेक्षक बनाया गया था।
विदिशा। चुनावमें मताधिकार का प्रयोग करती महिला मतदाता।