आज होगी महालक्ष्मी पूजा
आज होगी महालक्ष्मी पूजा
वििदशा| आश्विनकृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि पर पुत्र की दीर्घायु तथा आरोग्य और कल्याण के लिए हाथी पूजा और लक्ष्मी पूजा का विधान है। इस बार 16 सितंबर मंगलवार को घर-घर महालक्ष्मी पूजन किया जाएगा। बाजार में बड़ी संख्या में पार्थिव हाथी पर सवार लक्ष्मी की प्रतिमाएं बिकने के लिए आई थीं। इस संबंध में पं. विनोद शास्त्री गुरुजी ने बताया कि प्रात:काल महिलाएं इस व्रत को करती हैं। वे किसी जलाशय में जाकर 16 बार दूर्बा से तर्पण करती हैं। प्रदोषकाल में हाथी सहित महालक्ष्मी का पूजन करती हैं।
विदिशा। मिट्टीके हाथी खरीदती युवती।