विदिशा| प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत सत्यापन और अपग्रेडेशन का कार्य एक साथ किया जाएगा। इसके संबंध में कलेक्टर एमबी ओझा ने सोमवार को समस्त जनपदों के सीईओ निकाय अधिकारियों को निर्देशित किया है।
कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में हुई बैठक में कलेक्टर ने बैंक द्वारा खोले गए खातों के मामलों में अपग्रेडेशन कार्रवाई समय सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए हैं।