पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य केंद्रों की निगरानी करने गठित होंगे दल

स्वास्थ्य केंद्रों की निगरानी करने गठित होंगे दल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य केंद्रों की निगरानी करने गठित होंगे दल

वििदशा|जिलेमें संचालित उप स्वास्थ्य केन्द्र और स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थ डाक्टरों की निगरानी के लिए दल गठित करने के आदेश कलेक्टर एमबी ओझा ने सोमवार को टीएल बैठक के दौरान दिए। उन्होंने सीएमएचओ को इस संबंध में निर्देश देते हुए केंद्रों पर डाक्टरों की उपस्थिति पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि जिले में 21 पीएससी और 146 मिनी पीएससी संचालित हो रही है। इन स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थ डाक्टरों के मोबाइल नं्बर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए ताकि समय-समय पर उनकी उपस्थिति से जिला प्रशासन अवगत हो सके। कलेक्टर एमबी ओझा ने ग्राम रुसल्ली साहू और ग्राम धुवा की पीएससी में पदस्थ डाक्टरों के अलावा डा. नागेश को शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हंै।