विदिशा। महज 45 दिन पहले की गई बोवनी वाली गेहूं की फसल में बालियां आने से किसान चिंतित हैं, वहीं खुद कृषि विभाग के अधिकारी हैरत में हैं। यह स्थिति किसी एक गांव में नहीं है, बल्कि जिले के कई गांवों में नजर रही है। दीपावली के नजदीक बोई गेहूं फसलों में बालियां चुकी हैं। असमय बालियां आने से किसानों को जहां उत्पादन कम रहने की आशंका है, वहीं कृषि मौसम वैज्ञानिक किसानों को खास उपाय करने की सलाह दे रहे हैं। साल दर साल मौसम में बदलाव हो रहा है।
इस बदलाव से फसलों पर भी अजीबो-गरीब परिवर्तन नजर में रहे हैं। कुछ ऐसा ही असर विदिशा जिले के कुछ गावों में खड़ी रबी फसलों पर है। क्लाईमेट चेंज होना और तापमान अधिक रहने की वजह से समय से पहले फसलों में ग्रोथ होने की बात कृषि अधिकारी कह रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों तापमान अधिक रहा है। इससे रबी फसलों की समय से पहले ही बढ़वार तेजी से हो गई है। हालांकि फसल की हाइट कम रही है। महज 12 इंच की गेहूं फसल में 3 से 4 इंच तक की बालियां गई हैं। किसानों की माने तो गेहूं की 322 किस्म में कम से कम ढाई माह के दौरान बालियां आती हैं। करीब एक माह पहले ही फसल में बालियां आना किसानों के जहन में नुकसान की आशंका पैदा कर रहा है।
15 दिन पहले आई बाली : '' दीपावली के दौरान 30 बीघा में गेहूं की बोवनी की थी। करीब 15 दिन पहले ही फसल में बालियां गई थीं। करीब 45 दिन में ही गेहूं फसल में बालियां गई थीं।'' विजय जैन, अहमदपुर खेजड़ा
12इंच की फसल में बाली : ''महज 50 दिन की फसल है। इसके बावजूद बालियां आने से अचरज हो रहा है। 36 बीघा में गेहूं की बोवनी की है। समय से पहले ही बालियां आने से उत्पादन पर असर पड़ सकता है।''सुरेश शर्मा, कृषक खेजड़ा
क्यों हुआ, नहीं पता : ''4 बीघा में गेहूं की बोवनी की थी। असमय बालियां गई हैं। करीब इंच तक की बालियां फसल में लगी हुई हैं। समझ से परे हैं ऐसा क्यों हुआ।'' भंवरलाल अहिरवार, ग्राम खेजड़ा
करेंगे निरीक्षण : '' जहां ऐसी स्थिति बनी वहां का निरीक्षण होगा। तापमान अधिक होने से समय से पहले फसल की ग्रोथ हो सकती हैं। नियमित सिंचाई सहित यूरिया जरूरी दवाओं का उपयोग किसानों करें।'' बीएल बिलैया, उपसंचालक कृषि।
(विदिशा। ग्रामअहमदपुर खेजड़ा में 12 इंच की गेहूं की फसल में तीन से चार इंच की बालियां आईं। फोटो: मोनूशर्मा।)