ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन कल होगा
वििदशा| सामाजिकआर्थिक जाति जनगणना वर्ष 2011 की ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन 10 दिसंबर को होगा। इसी दिन से दावे आपत्तियों का निराकरण होगा। साथ ही अन्य तैयारियोंं के संबंध में निर्देश दिए जाएंगे। ड्राफ्ट लिस्ट ग्रामीण क्षेत्र के प्रकाशन की तारीख से दावे, आपत्तियों की प्राप्ति, निराकरण और अंतिम सूची प्रकाशन से संबंधित सभी कार्रवाई 82 दिन में पूर्ण की जानी है। ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन पंचायत कार्यालय, पंचायत के सार्वजनिक स्थान पर, तहसील जनपद पंचायत कार्यालय में किया जाएगा। जिले के सभी ग्रामों में ग्रामसभाएं 15 दिसम्बर रखी गई हैं। प्राधिकृत अधिकारी दावे आपत्तियाें के आवेदन 30 दिवस तक प्राप्त करेंगे।