- Hindi News
- विदिशा। शेरपुरा वार्ड नंबर ३३ के रहवासी बेहद परेशान हैं।
विदिशा। शेरपुरा वार्ड नंबर ३३ के रहवासी बेहद परेशान हैं।
विदिशा। शेरपुरा वार्ड नंबर ३३ के रहवासी बेहद परेशान हैं। मुख्यमंत्री निवास रोड पर नालियों का पानी रोड पर बह रहा है। इस वजह से रोड पर निकलना मुश्किल है। वाहन चालक जब गति से निकलते हैं पानी दुकानों तक जाता है। इस संबंध में निवासी कई बार नगरपालिका को शिकायत कर चुके हैं लेकिन सुधार नहीं हुआ। यहां बेतरतीब ढंग से बनी हुई नालियां हैं, कुछ गलियों की तो नालियां ही गायब हो चुकी हैं। दरअसल नालियों की समय पर सफाई नहीं की जाती, जिससे नालियां अक्सर चोक रहती हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में बीमारियां फैलने का डर भी बना रहता है। स्थानीय नागरिकों को दिक्कतें होती हैं। वार्ड ३३ के पार्षद अमित बोस ने बताया कि नालियों का लेवल रोड से ऊपर है। इसके चलते रोड पर पानी बहता है। इस बारे में नपा अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन सुधान नहीं हुआ।
बीच सड़क पर बह रहा पानी
विदिशा। शेरपुरा स्थित सीएम हाउस के पास सड़क पर पानी भरने से हो गए गड्ढे।