- Hindi News
- योजनाओं के बने प्रस्ताव, कल भोपाल में होगा अनुमोदन
योजनाओं के बने प्रस्ताव, कल भोपाल में होगा अनुमोदन
वििदशा| 2015-16में योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए बजट की आवश्यकता के लिए विभिन्न विभागों द्वारा बनाए गए प्रस्तावों का सोमवार को कलेक्टर एमबी ओझा ने जायजा लिया। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्रस्तावों का बारीकी से अध्ययन करने की सलाह दी।
बैठक के दौरान जिन विभागों ने पिछले वर्ष से कम राशि दर्ज कराई है, उन्हें कलेक्टर ने सुधार करने के निर्देश दिए। जिले के तैयार किए गए योजनाओं के प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए 9 दिसम्बर को संभाग स्तरीय बैठक कमिश्नर कार्यालय भोपाल सभागार कक्ष में सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी। इस बैठक में जिले की योजना वर्ष 2015-16 के प्रस्तावों का अनुमोदन किया जाएगा।