पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक से मारपीट कर छीने ७० हजार रुपए

युवक से मारपीट कर छीने ७० हजार रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| रविवार की रात में शनि मंदिर के पास रहने वाले महेंद्र पुत्र राधे जोशी पर एक दर्जन लोगों ने हमला कर मारपीट की। युवक का आरोप है कि मारपीट के बाद 70 हजार रुपए और सोने की चेन छीनी। जानकारी के अनुसार महेंद्र जोशी का रंगई मंदिर के पास एक युवक से झगड़ा हो गया था। महेंद्र ने दूसरे युवक को चांटा मार दिया। इसके बाद जब महेंद्र जोशी रायपुरा कलारी के पास निकले तो दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की।
महेंद्र जोशी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में कोतवाली टीआई राजेश तिवारी का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला झगड़े का है जिसमें मारपीट हुई है।

(विदिशा। अस्पताल में भर्ती घायल महेंद्र जोशी।)