पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चलेंगी नान स्टाप 30 सीटर मिनी बसें

चलेंगी नान स्टाप 30 सीटर मिनी बसें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। विदिशा और रायसेन जिले के बीच मिनी बस सेवा जल्दी ही शुरू कराई जाएगी। इस संबंध में जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में सोमवार को कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी राजेश गुप्ता से चर्चा की। उन्होंने बताया कि एक माह के भीतर दोनों जिलों में 30 सीटर मिनी बस सेवा प्रारंभ हो जाएगी। इस मार्ग पर मिनी बस चलाने के लिए 21 प्रस्ताव आए थे। प्रस्तावों का परीक्षण कर सुनवाई के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी भोपाल को भेजे जा चुके हैं।
राजेश गुप्ता ने बताया कि विदिशा और रायसेन के मध्य प्रारंभ होने वाली बस सेवा नॉनस्टाप रहेगी जो सीधे रायसेन से विदिशा और विदिशा से रायसेन की दूरी तय करेगी।

विदिशा-रायसेन के बीच बस सेवा होगी शुरू।