बाबा दूज पर कार्यक्रम हुए
बाबा दूज पर कार्यक्रम हुए
वििदशा| रूणिचानाथ,नेतलरा, भर्तार बाबा श्रीरामदेव की दूज श्री द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण में उत्साहपूर्वक मनाई गई। जयकारों के घोष से सारा परिसर गूंज रहा था। जहां भक्तों ने बाबा साहब से आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं मनोकामना पूरी होने के उपरांत छत्र, ध्वज, नारियल उनके चरणों में भेंट किए गए। मंदिर में भजन-कीर्तन तथा नृत्य का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।