विशालकाय सृष्टि चक्र का अनावरण
विदिशा। प्रजापिताब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि के स्थानीय सेवा केंद्र मुखर्जीनगर के सामने शंकर नगर में 18 फीट चौड़े तथा 30 फीट लंबे सृष्टि चक्र का अनावरण किया गया। अनावरण भाजपा नेता मुकेश टंडन तथा नपाध्यक्ष ज्योति शाह ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप उपस्थित भोपाल जोन की डायरेक्टर ब्रह्माकुमारी अवधेश बहन ने कहा कि यह चक्र चारोंं युगों को बराबर भागों में बांटता है। यह सृष्टि के आदि, मध्य तथा अंत के ज्ञान का सूचक है।
उन्होंने कहा कि हर पांच हजार वर्ष में परमात्मा का अवतरण होता है। जब-जब धर्म की हानि होती है तब-तब परमात्मा का अवतरण होता है। आज भाई को बहन का रिश्ता, मामा को भांजी का रिश्ता तथा पिता को पुत्री का रिश्ता दिखाई नहीं देता है। परमात्मा शिव का अवतरण हुए 78 वर्ष हो चुके हैं। वह काम, क्रोध, लोभ, मोह, अंधकाररूपी विकारों पर विजय प्राप्त करने की शिक्षा देकर आदि सनातन देवी-देवता, धर्म की स्थापना का कार्य कर रहे हैं। ब्रह्माकुमारी आश्रम भोपाल से आई मणि बहन ने आत्मा-परमात्मा एवं ईश्वरीय विवि का परिचय दिया। उत्तरप्रदेश झांसी से आई रानी बहन ने राजयोग मेडिटेशन कराया। ब्रह्मकुमार वीरभाई ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर नन्हें बाल कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
विदिशा। सृष्टिचक्र के अनावरण के अवसर पर मौजूद अतिथि।