पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्य डाकघर में कोर बैंकिंग का शुभारंभ

मुख्य डाकघर में कोर बैंकिंग का शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरके मुख्य डाकघर को आईटी प्रोजेक्ट के तहत कोर बैंकिंग नेटवर्क से जोड़ दिया गया है। इसका शुभारंभ अधीक्षक डाकघर पीएस रघुवंशी ने किया।

मुख्य डाकघर के कोर बैंकिंग सुविधा से जुडऩे पर अब सभी सुविधाएं यहां के ग्राहकों को उपलब्ध होगी। यदि ग्राहक का खाता विदिशा मुख्य डाकघर में हैं तो वह अपने खाते का संचालन अन्य शहरों के डाकघरों में जहां यह सुविधा उपलब्ध है, से कर सकेगा। अभी तक विभिन्न परिमंडलों के 350 प्रधान डाकघरों एवं 530 उपडाकघरों को कोर बैंकिंग से जोड़ा जा चुका है।

श्री रघुवंशी ने बताया कि भारतीय डाक विभाग के आईटी आधुनिकीकरण प्रोजेक्ट के तहत सभी डाकघरों को बैंकिंग सेवाओं के नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। इससे ग्राहकों को हर स्थान पर तथा हर समय बैंकिंग सुविधा का लाभ मिलेगा। अगले चरण में कोर बैंकिंग सुविधा वाले डाकघरों में एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, एसएमएस एलर्ट, मोबाइल बैंकिंग इत्यादि की सुविधा भी खाताधारकों को प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर सहायक अधीक्षक मंगल पाटिल, पोस्ट मास्टर देवमुनि शर्मा, मनमोहन शर्मा, एके शर्मा, अहिल्या राठौर, केके शाह, जेपी शर्मा, एसके वाजपेयी, एनआर मराठा, केएल अग्रवाल, एमके श्रीवास्तव, राजकुमार शर्मा, संगीता औदिच्य, आशा गुप्ता, सुरभि सोनी, अरुणा पेंडारकर, एके जैन, प्रतीक भार्गव, आशुतोष तिवारी, अनिल पारखे, अंकित जैन, विश्वबंधु सोनी, हरिबाबू पौराणिक, नेहा निहारिका मिंज, खुशबू ठाकुर, रामप्रसाद प्रभाकर, वंदना मीना आदि उपस्थित थे।

विदिशा। बैंकिगनेटवर्किंग का हुआ शुभारंभ।