पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे पार्किंग पर हो रही ज्यादा वसूली

रेलवे पार्किंग पर हो रही ज्यादा वसूली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेस्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 की पार्किंग पर जबरन वसूली की जा रही है। वाहन चालकों से दोगुनी राशि ली जा रही है।

अप-डाउन करने वालों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं की गई। अब स्थानीय सांसद और विदेशमंत्री सुषमा स्वराज एवं रेल मंत्री को शिकायत भेजी जाएगी। रेलवे ने तीन साल के लिए ठेकेदार को 18 लाख 23 हजार रुपए का ठेका दिया है लेकिन ठेकेदार ज्यादा लाभ कमाने के लिए जबरिया वसूली कर रहा है। मुकेश मिश्रा का कहना है कि ज्यादा वसूली के अलावा बाइक से पेट्रोल भी चोरी होता है।

गजेंद्रकुमार का कहना है कि कई बार मोटरसाइकिल के पार्ट्स चोरी हो जाते हैं। पार्किंग पर वाहन सुरक्षित नहीं हैं। सुधीर श्रीवास्तव, गजानन नीमजे, मानसिंह, दीपक शर्मा, सुनीलसिंह, संजय श्रीवास्तव, सिद्धार्थ जैन आदि का कहना है कि ठेकेदार को को निर्धारित रेट पर वसूली करना चाहिए। ज्यादा वसूली पर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक एसआरएस निरंजन का कहना है कि इस संबंध में जानकारी ली जाएगी। वैसे ठेकेदार निर्धारित रेट पर ही यात्रियों से किराया ले सकता है।

ये है रेट लिस्ट

अवधि तय रेट वसूली

घंटेके लिए १० रु.

१२ घंटे के लिए १० रु.

२४ घंटे के लिए १० २० रु.

मासिक किराया १२० २०० रु.