भाजयुमो ने सदस्य बनाने रैली निकाली
सोमवारको भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने माधवगंज से बजरिया तक रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सदस्य बनने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
रैली में करीब 500 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इससे पहलेे बालविहार में सदस्यता अभियान के संबंध में बैठक हुई। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश शर्मा ने सदस्यता अभियान के बारे में बारीकी से जानकारी दी। साथ ही मंडल स्तर पर अभियान की समीक्षा की। इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि प्रत्येक कॉलेज, होटल, कोचिंग, संस्था तथा प्रमुख चौराहों पर स्टॉल लगाकर सदस्य बनाए जाएंगे। पूर्व विधायक गुरुचरणसिंह, उपाध्यक्ष आनंद जैन ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक में उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, सुरेंद्र रघुवंशी, बलवीर रघुवंशी, सोनू समैया, पवन सोनी, मुकेश राठौर, शैलेंद्रसिंह ठाकुर, अमित सहेले, विशाल बैतुले, धनराज दांगी आदि मौजूद थे।
नगर में सदस्य बनाने रैली के रूप में निकले भाजयुमो सदस्य।
अभियान