पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए हाई स्कूल एवं हायरसेकंडरी स्कूलों के लिए १०८ पद स्वीकृत

नए हाई स्कूल एवं हायरसेकंडरी स्कूलों के लिए १०८ पद स्वीकृत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वििदशा| जिलेके नए हाईस्कूल एवं हायरसेकंडरी स्कूलों के लिए शासन ने 108 पद स्वीकृत किए हैं। इन पदों को भरने के बाद स्कूली बच्चों को संबंधित विषयों की पढ़ाई करने में मदद मिलेगी। शासन ने 8 हाईस्कूल और 2 हायरसेकंडरी स्कूलों के लिए इन पदों की स्वीकृति दी है। प्रत्येक हाई स्कूल के लिए 9-9 पद और हायरसेकंडरी स्कूल के लिए 18-18 पद स्वीकृत किए हैं। शिक्षा विभाग के योजना अधिकारी एसके जैन ने बताया कि विदिशा ब्लाक में 7 और ग्यारसपुर के एक हाईस्कूल के लिए योजना बनाई गई है। विदिशा ब्लाक में सुनपुरा, छीरखेड़ा, खैरुआ हाट, पैरवारा, भाटनी, गोबरहेला, देहरी और ग्यारपुर ब्लॉक का बरखेड़ा गंभीर के माध्यमिक स्कूल हाईस्कूल में उन्नत हुए हैं।