पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांवपेंच
विदिशा। रामलीलामैदान में सोमवार को शिवशंकर कांटा दंगल के उस्ताद पूरनचंद कुशवाह मामाजी ने कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया।
इसमें विदिशा के अलावा भोपाल, सिरोंज, कुरवाई, बासौदा, लटेरी, रायसेन, बाड़ी आदि तमाम स्थानों के पहलवानों ने कुश्ती के दांवपेंच दिखाए। पूरनचंद कुशवाह मामा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 30 से अधिक पहलवानों की जोड़ियों ने इसमें शिरकत की। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में छाल दीवारी महाकाल अखाड़ा के उस्ताद खेमचंद अहिरवार, दारासिंह उस्ताद आदि को आमंत्रित किया गया था। अंत में विजयी पहलवानों को कांग्रेस नेता शशांक भार्गव, पूर्व नपाध्यक्ष अशोक ताम्रकार, नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र यादव आदि ने शील्ड और ट्राफी देकर सम्मानित किया।
रामलीला मैदान परिसर में हुआ शिवशंकर कांटा दंगल का आयोजन।