सेवा भारती में लगा कैंसर निदान शिविर
सेवा भारती में लगा कैंसर निदान शिविर
वििदशा|श्रीकृष्णकालोनी स्थित सेवाभारती भवन में कैंसर निदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नाक, कान, गला और कैंसर विशेषज्ञ डा. नितिन तोमर ने जांच की। पांच लोगों को कैंसर के लक्षण पाए जाने पर आपरेशन कराने की सलाह दी गई। बीडी मंत्री, एमएल तायल, एसवी ग्वाल्हेरकर, धर्मनारायण चतुर्वेदी, डा. निशीथ मिश्रा का सहयोग प्राप्त हुआ। जानकारी सेवाभारती के सचिव राजीव भार्गव ने दी।