पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में हिन्दी भवन बनवाने लिया संकल्प

शहर में हिन्दी भवन बनवाने लिया संकल्प

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वििदशा| स्वतंत्रतासंग्राम सेनानी रघुवीरचरण शर्मा परमार्थ ट्रस्ट का पंजीयन किया गया है। ट्रस्ट में कई नए सदस्यों को भी जोड़ा गया है।

ट्रस्ट में अध्यक्ष रघुवीरचरण शर्मा, उपाध्यक्ष अतुल शाह, सचिव गोविंद देवलिया, सह सचिव गोवर्धन राजोरिया, कोषाध्यक्ष अमरचंद सोनी, मुरलीधर थावरानी, इंजी. दिनेश वाजपेयी, मधुसूदन तिवारी, लोकेश लोया, सीएल गोयल, रामकृष्ण शर्मा के साथ ही कलेक्टर, विधायक कल्याणसिंह दांगी एवं नपाध्यक्ष को पदेन पंजीकृत ट्रस्ट का सदस्य बनाया गया है। बैठक में न्यास के उद्देश्यों में विदिशा में हिंदी भवन बनवाने जिसमें भारतीय भाषाओं के अध्ययन एवं शोध की सुविधा हो,भारत वर्ष के क्रांतिकारियों के जीवन चरित्र संबंधित साहित्य, शैक्षणिक संस्थानों को प्रदान करने एवं रानी लक्ष्मीबाई, नेताजी सुभाषचंद्र बोस एवं चंद्रशेखर आजाद की मूर्तियां स्थापित करने के संकल्प को दोहराया गया। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्तंभ एवं जलपानगृह(रघुवीरचरण शर्मा द्वारा प्रदत्त सहयोग राशि से निर्मित) दोनों शासकीय गर्ल्स कालेज के निर्माण पर संतोष व्यक्त करते हुए लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने का निर्णय लिया है।

बैठक में दीपक तिवारी(स्व. प्रभुदयाल तिवारी के स्थान पर) विनायक सोले तथा गोविंद सक्सेना को ट्रस्टी बनाया गया है।