पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्डी प्रतियोगिता शुरू

कबड्डी प्रतियोगिता शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामखामखेड़ा में नेहरू युवा केंद्र विदिशा एवं आयोजक भगतसिंह युवा मंडल खामखेड़ा चौरासी द्वारा ब्लाक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आठ एवं नौ फरवरी को किया गया है।

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं कबड्डी संघ के जिलाध्यक्ष रूद्रप्रतापसिंह, विश्व हिंदू परिषद के गोविंदसिंह बघेल, संतोष सोलंकी, हृदेश बघेल, घनश्यामसिंह उपस्थित थे।

इस प्रतियोगिता में ग्राम खामखेड़ा, बोरिया, सायर, बागरी, जंबार, लोदाखेड़ी, बल्लाखेड़ी, सलैया आदि टीमों ने भाग लिया। इसमें विजेता टीम गौरिया एवं उप विजेता सलैया की टीम रही।

इस अवसर पर रूद्रप्रतापसिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा कबड्डी को राष्ट्रीय खेल का दर्जा मिलेगा। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन कौशल विकास के अंतर्गत किया जा रहा है। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से अच्छे खिलाड़ी निकलकर आए। वे जिला, प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेल सके। गोविंदसिंह बघेल ने बताया कि कबड्डी हमारा पारंपरिक खेल है और उत्साहवर्धक खेल है। लोगों का उत्साह इस खेल के प्रति बढ़े यह आवश्यक है। विजेता तथा उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरण एवं कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ।

खिलाड़ियों से परिचय लेते कबड‌्डी संघ के जिलाध्यक्ष रुद्रप्रताप िसंह।