विभीषण राज तिलक भरत मिलाप आज
रामलीलामें मंगलवार को सूर्य, चंद्र, ब्रह्मा विमान से पुष्प वर्षा करेंगे। लक्ष्मणजी लंका के स्वामी विभीषण का राज्याभिषेक करेंगे। श्रीजानकीजी का आगमन होगा। अग्नि परीक्षा के पश्चात श्रीरामजी की इंद्र द्वारा स्तुति, भगवान शिवजी का आगमन एवं स्तुति, महाराज दशरथजी का स्वर्ग से आगमन, पुष्पक विमान से श्रीरामजी का अवध को प्रस्थान, ऋषि दर्शन के पश्चात श्रीरामजी एवं भरतजी का मिलाप होगा। प्रभु श्री राम सभी नगरवासियों से अमित रूप प्रकट कर क्षण भर में मिलेंगे।
धर्म प्रवाह