पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंके, लगाई आग

अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंके, लगाई आग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ये हैं जिला अस्पताल के हाल

कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

वार्डक्रमांक 6 लड्ढा एजेंसी गली निवासी गोपाल रायकवार ने कोतवाली में अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

युवक ने बताया कि अज्ञात युवकों द्वारा रविवार सुबह चार बजे घर पर पत्थरबाजी के साथ टपरे में आग लगा दी। समय रहते आग पर काबू पा लिया नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। जिस समय घर पर पत्थर फेंके गए उस समय पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। पत्थरों की आवाज सुन कर घर वाले जाग गए। बाहर निकल कर देखा तो अज्ञात युवक भाग गए और भागते समय टपरे में आग लगा दी। इससे टपरे का छज्जा जल कर नष्ट हो गया। यदि आग पर समय रहते काबू नही पाया जाता तो आग विकराल रूप धारण कर लेती। इससे काफी नुकसान हो सकता था। आवेदन सौंपकर अज्ञात युवकों की तलाश कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

विदिशा। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या कुछ ज्यादा ही देखने को मिली। हाल ये रहे कि पलंग पर तो दो से चार मरीज तक भर्ती थे। वहीं पलंग नहीं मिलने से एक महिला फर्श पर ही पड़ी रही। वहीं उसे बाटल भी लगा दी गई।