पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संतों के आशीष से विदा हुई सोना

संतों के आशीष से विदा हुई सोना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटी की शादी की खुशी और विदाई का रंज है : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्रीशिवराजसिंह चौहान ने वर-वधू को आशीष देते हुए कहाकि जहां नारियों का सम्मान होता है, वहीं देवता निवास करते हैं। यह अद्भुत संयोग हैं कि आश्रम की अनाथ बेटी सोना को आशीष देने के तमाम संत-महंतों के साथ गणमान्य लोग आए हैं। चूंकि मेरे 2 बेटे जरूर हैं लेकिन बेटी नहीं है, इसलिए पालक बेटी सोना की धूमधाम से शादी का अरमान मेरे दिल में काफी समय से था। आश्रम की अन्य बेटियों का भी विवाह मैं इसी प्रकार हर्षोल्ला से करूंगा। पिछले 15 बरस से सोना आश्रम में बेटी की तरह रही है। मुझे बेटी के विवाह की जहां एक ओर बेहद खुशी हो रही है, वहीं विदाई का रंज भी हो रहा है।

कईमंत्री शादी में हुए शरीक

शादीमें जो खास लोग शादी में शामिल हुए उनमें विस अध्यक्ष डा.सीतासरन शर्मा, वित्तमंत्री जयंत मलैया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव, वनमंत्री डा. गौरीशंकर शेजवार, तकनीकी शिक्षामंत्री उमाशंकर गुप्ता, राजस्व मंत्री रामपालसिंह, परिवहन मंत्री भूपेंद्रसिंह ठाकुर, राज्य मंत्री दीपक जोशी, भाजपा के संगठन मंत्री अरविंद मेनन, पूर्व सांसद कैलाश सारंग, भोपाल विधायक विश्वास सारंग, रामेश्वर शर्मा, भोपाल महापौर आलोक शर्मा, विदिशा विधायक कल्याणसिंह दांगी, कुरवाई विधायक वीरसिंह पंवार, शमशाबाद विधायक सूर्य प्रकाश मीणा, प्रदेश के मुख्य सचिव एंटानी डिसा, डीजीपी सुरेंद्रसिंह, एडीजीपी सरबजीतसिंह, एडीजीपी प्रशासन सुधीर सक्सेना, जनसंपर्क आयुक्त एसके मिश्रा सहित प्रदेश भर के अनेक अधिकारी थे।

आश्रममें हैं सात बालिकाएं

मुखर्जीनगरस्थित मां सुंदरदेवी सेवा आश्रम में वर्तमान में 7 निराश्रित बालिकाएं रहती हैं। सीएम ने इस आश्रम का नाम अपनी माताजी के नाम पर रखा है। बालिकाओं के पालन-पोषण के लिए सीएम ने करीब 15 साल पहले अपने सांसद कार्यकाल के समय हाउसिंग बोर्ड से एक मकान खरीदा था। उसी में आश्रम संचालित किया जा रहा है।

सांची पहुंचकर मंत्री ने की बारात की अगवानी

आश्रमकी बेटी सोना की बारात एक बस और एक दर्जन कारों के साथ सीहोर जिले के ग्राम बकतरा से विदिशा आई थी। बारात में करीब 80 लोग शामिल थे। जिले के प्रभारी और प्रदेश के राजस्व मंत्री रामपालसिंह चौहान ने रायसेन कलेक्टर जेके जैन और एसपी दीपक वर्मा के साथ सांची रेस्ट हाउस पहुंचकर बारातियों की अगवानी की। बारातियों के विदिशा पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया।

एक बेटी दोनों कुलों को तारती है: अवधेशानंद

वर-वधूको आशीर्वाद देते हुए जूनापीठाधीश्वर अवधेशानंद महाराज ने मंच से कहाकि नारियों का संरक्षण श्रेष्ठ कार्य है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान प्रदेश में बेटियों को बढ़ावा देने के लिए अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं। एक बेटी दोनों कुलों को तारती है और घर में सुख तथा समृद्धि को बढा़ती है। आचार्य देव प्रभाकर शास्त्री दद्दाजी ने कहाकि कन्या का धूमधाम से विवाह करवाना मंगल कार्य है।

गुरुवार को पालक बेटी सोना का विवाह पूरे रस्मो-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। वर-वधु को आशीर्वाद देने अवधेशानंद महाराज और देव प्रभाकर शास्त्री।

पालक बेटी सोना की विदाई के समय नम हो गईं सीएम की आंखें।

विवाह की रस्म पूरी करते मुख्यमंत्री और प|ी साधना सिंह।