२०० छात्र-छात्राओं को किया जागरुक
वििदशा| गुरुवारको एसएसएल जैन कॉलेज में छात्र-छात्राओं में रक्तदान एवं एचआईवी-एड्स के प्रति जागरुकता लाने के लिए कार्यशाला रखी गई। यहां करीब 200 छात्र-छात्राओं को चिकित्सा विशेषज्ञों ने जरूरी जानकारियां दी। इस दौरान ब्लड बैंक आफिसर डॉ. रश्मि सिंघई ने स्वैच्छिक रक्तदान के लिए छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित जानकारियां दी। ब्लड बैंक परामर्शदाता संजय सोनी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।
आईसीटीसी परामर्शदाता ज्योति दुबे ने एचआईवी-एड्स के नियंत्रण के संबंध में जहां जानकारी दी, वहीं छात्र-छात्राओं की जिज्ञासा से जुड़े प्रश्नों के जवाब भी दिए। इस दौरान कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शोभा जैन, डॉ. नीलम पौराणिक, कृति प्रधान, डॉ संगीता जैन, डॉ. कुसुम पांडे, निशा मिश्रा शालिनी थेटे आदि मौजूद रहे।