सागर ने भोपाल को 7 विकेट से हराया
उत्कृष्टविद्यालय के पीछे खेल मैदान पर चल रही 45वीं कनारा क्रिकेट स्पर्धा में गुरुवार को सागर अरेरा भोपाल के बीच मैच खेला गया। सागर ने अरेरा भोपाल को 7 विकेट से हराया। मैच में सागर टीम के रमीज ने सबसे अधिक 52 रन बनाए।
टास के बाद पहले बल्लेवाजी करते हुए 29.2 ओवर में महज 127 रन बनाकर ही अरेरा भोपाल टीम आलआउट हो गई। जवाबी पारी में सागर की टीम ने केवल 3 विकेट खोकर सिर्फ 21 ओवर में ही लक्ष्य को आसानी से हासिल कर जीत दर्ज कराई। मैच का सुभारंभ पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. मेहताबसिंह यादव की मौजूदगी में हुआ।
मुख्य अतिथियों ने दोनों ही टीम के खिलाडिय़ों से परिचय लेकर मैच शुरू कराया। इस रोचक मैच का लुत्फ उठाने के लिए अनेक दर्शक भी यहां मौजूद रहे। टूर्नामेंट में 13 फरवरी शुक्रवार को ग्वालियर और एसएटीआई की टीम के बीच मैच खेला जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे।
मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों से परिचय लेते मुख्य अतिथि।
क्रिकेट प्रतियोगिता