पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारात की वजह से ब्रिज पर लगा जाम

बारात की वजह से ब्रिज पर लगा जाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वििदशा| गुरुवारसुबह करीब 11 बजे ओवर ब्रिज सिविल लाइंस रोड से निकली बारात जाम का कारण बन गई। बारात के कारण ओवर ब्रिज पर करीब आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

जाम की वजह से दोनों तरफ आधा घंटे तक वाहन फंसे रहे। हाल ये था कि पैदल चलने वाले लोग भी परेशान हुए। ट्यूशन जाने वाले बच्चों को इस वजह से काफी तकलीफ हुई। लोगों का कहना है कि रोजाना इस तरह की स्थिति बनती है। स्कूल छात्रा दीक्षा वर्मा ने बताया कि रोजाना लगने वाले जाम की वजह से बेहद परेशानी होती है। गुरुवार को देर तक जाम में फंसे रहे और आखिर में रास्ता बदलना पड़ा। तरुण विश्वकर्मा का कहना था कि जरूरी काम के लिए जा रहे थे लेकिन जाम की वजह से लौटना पड़ा।

गुरुवार को शहर के ओवरब्रिज पर लगा जाम।