- Hindi News
- कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष से कार्यकर्ता मिले
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष से कार्यकर्ता मिले
गुरुवारकी शाम को पूर्व सांसद एवं कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह विदिशा दौरे पर आए।
इस दौरान उन्होंने रेस्ट हाउस में कांग्रेस के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। लक्ष्मणसिंह ने संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिंह ने जिले के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन भी किया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ. मेहताबसिंह यादव, सुशील शर्मा, आशीष भदौरिया, रवि साहू, राजा यादव आदि मौजूद रहे। इसके बाद वे सिरोंज रवाना हुए।