पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार की सदबुद्धि के लिए किसानों ने किया यज्ञ

सरकार की सदबुद्धि के लिए किसानों ने किया यज्ञ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मकोड़िया बांध निर्माण को लेकर हो रहे आंदोलन का रूप बढ़ता जा रहा है। रायसेन जिले के ग्राम मेहगांव में भी किसानों का बेमियाद धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। धरने में मौजूद किसानों ने यज्ञ में आहुति दीं। रायसेन जिले के मकोड़िया बांध सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर विदिशा 12 किमी के ग्राम भैरोखेड़ी में किसान 1 जनवरी से किसान धरना दे रहे हैं। हर साल सिंचाई की समस्या से फसलों को हो रहे नुकसान के मद्देनजर किसान मकोड़िया बांध की मांग को लेकर आरपार की लड़ाई के मूड में हैं। सोमवार को यह सभी किसान विदिशा जिला मुख्यालय पर आकर ज्ञापन देंगे। इस ज्ञापन को लेकर गांव गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक इस धरना प्रदर्शन में 100 से अधिक गांवों के 2500 से अधिक किसान शामिल हो चुके हैं। शुक्रवार को हुए यज्ञ के आयोजन में मुख्य रूप से किसान शक्ति संगठन के जिलाध्यक्ष बाबूलाल लोधी, सेवकराम मीणा ग्राम कुआंखेड़ी, रायसेन जिले से आए किसान संगठन से जुड़े सुनील गौरे, श्रवण बघेल मेहगांव, महेंद्रसिंह रघुवंशी सोजना, सुंदरसिंह राजपूत पीपलखेड़ा, कृष्णा कुशवाह ठर्र, दीवानसिंह ठाकुर गुड़दा, ब्रजनाथसिंह दांगी बड़ेगांव, डोंगर सिंह रघुवंशी पालकी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...