जिला स्तरीय सांसद कबड्डी ट्राफी 18 फरवरी से
पठारी| खेल एवं नेहरू युवक कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय सांसद कप कबड्डी प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन पठारी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर 18 से 20 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें केवल पुरुष वर्ग की टीमें ही भाग लेंगी। आयु का कोई बंधन नही है। प्रतियोगिता में केवल विदिशा जिले की ही टीमें भाग लेंगी।
3 वर्ष नहीं लड़ पाएंगे चुनाव
विदिशा|निर्वाचन व्यय लेखा दाखिल करने में असफल रहने के कारण विधानसभा के दो उम्मीदवार नौनीतराम कुशवाह और कल्याण सिंह को तीन-तीन वर्ष के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।