पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वैज्ञानिकों ने सोलर एनर्जी को बताया बिजली का विकल्प

वैज्ञानिकों ने सोलर एनर्जी को बताया बिजली का विकल्प

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। एसएटीअाई में शुक्रवार को हाई पावर कोहेरेंट रेडिएशन जेनेरेशन एंड इट्स इंटेरेक्शन विद मैटर विषय पर 3 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय काॅन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है इसका शुभारंभ शुक्रवार को मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा ने किया। संचालक डाॅ. जेएस चौहान ने स्वागत भाषण में कोहेरेंस तकनीक की उपयोगिता बताते हुए कहा कि इस तकनीक का हमारे प्राचीन वेदों में भी उल्लेख है।
इस तकनीक पर और अधिक रिसर्च किए जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा ने कहा कि देश के इंजीनियर व वैज्ञानिक विभिन्न अनुसंधान में जुटे हुए हैं। इन्हीं अनुसंधानों से मानव जाति का जीवन सरल व सुविधामय बनता है। पावर की कमी से जूझ रहे हमारे देश में सोलर एनर्जी पर काम किए जाने की जरूरत है ताकि गरीबों की झोंपड़ी में भी सस्ती बिजली उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम सचिव डाॅ. जितेंद्र पाराशर ने सेमीनार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर आईआईटी दिल्ली के डाॅ. वीके त्रिपाठी ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कोहेरेंट रेडिएशन एप्लीकेशन का विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग विषय पर चर्चा की। उन्होंने शार्टर वेबलेंथ, उच्च शक्ति एवं उच्च क्षमता प्राप्त करने में हाल ही में हुए इलेक्ट्रोन बीम अनुसंधान पर विस्तृत चर्चा की। डाॅ. त्रिपाठी ने बताया कि सद्भाव मिशन कैसे युवा वैज्ञानिकों को देश के सामाजिक, आर्थिक और विज्ञान के उत्थान के लिए काम करने को प्रेरित करता है।

सेमीनार में देश, विदेश के करीब 100 वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। ग्वानगू इंस्टीट्यूट आफ साइंस साउथ कोरिया के डाॅ. वीबी पाठक ने तथा आरआरसीएटी इंदौर के वैज्ञानिक डाॅ अजीत उपाध्याय ने लेजर और प्लाज्मा गुणों, हाइड्रोडायनामिक व पीआईसी कोड्स पर सारगर्भित उद्बोधन दिया। इस अवसर पर एसएटीआई के कई प्राध्यापक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ एसएन शर्मा ने किया तथा अंत में प्रो केके पंजाबी ने आभार व्यक्त किया।

आज सेमिनार में होंगे विद्वान शामिल

सेमीनार के दूसरे दिन शनिवार 13 फरवरी को आईआईटी कानपुर के डाॅ बंसीलाल, आईआईटी गोवाहाटी के डाॅ गगन कुमार, उज्जैन यूनिवर्सिटी के डाॅ आरके छजलानी, आरआरसीएटी इंदौर के डाॅ एचएस पटेल शामि ल होंगे। रविवार 14 फरवरी को साउथ कोरिया के डाॅ. पवन कुमार तिवारी एक्सपर्ट लेक्चर देंगे।


खबरें और भी हैं...