पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमाकर्ताओं ने सहारा के आफिस में किया हंगामा

जमाकर्ताओं ने सहारा के आफिस में किया हंगामा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहारा ग्रुप में जमा रुपए नहीं मिलने से परेशान ग्राहकों ने शुक्रवार दोपहर को सिविल लाइंस थाना के सामने सहारा के कार्यालय पर हंगामा किया। ग्राहकों का आरोप है कि वह मेच्योरिटी होने पर जमा रुपए वापस लेने के लिए आए हैं लेकिन उन्हें रुपए नहीं दिए जा रहे हैं। रोजाना एक-दो दिन की बात कहकर टाला जा रहा है। प्रबंधन के मुताबिक हर माह करीब 80 रुपए जमा किए जा रहे हैं। शहर में और भी चिटफंड कंपनियां अभी भी फलफूल रही हैं। प्रशासन बेखबर है।

रुपए देने से आनाकानी करने पर ग्राहकों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। इसके चलते कई लोग रोजाना अपने रुपयों को लेने के लिए सहारा कार्यालय आ रहे हैं, लेकिन वहां से उन्हें रुपए वापस नहीं किए जा रहे हैं। दोपहर को करीब एक दर्जन लोग कार्यालय पहुंचे अौर प्रबंधक अभय श्रीवास्तव से चर्चा की। इस दौरान ग्राहकों और प्रबंधक के बीच जमकर बहस हुई। ग्राहकों का आरोप था कि खून-पसीने की मेहनत की थी। पेट काटकर एक-एक रुपए जमा कराया है। बैंक प्रबंधक पूरे समय रुपए लौटाने की बात कहते रहे।

6 माह से चक्कर लगा रहे
मेरी एफडी छह महीने पहले पूरी हो चुकी है। डेढ़ लाख रुपए की एफडी कराई थी। कई बार चक्कर लगा चुका हूं लेकिन शाखा प्रबंधक उचित जवाब नहीं मिल रहा। दीपक वाजपेयी, शेरपुरा निवासी।

टीम बनाकर जांच कराएंगे
लोगों से हर महीने राशि जमा कराई जा रही है और लौटाने पर आनाकानी की जा रही है। ऐसी जानकारी मिली है। इस संबंध में टीम बनाकर जांच कराई जाएगी। -आरपी अहिरवार, एसडीएम विदिशा

यह है मामला
सहारा इंडिया में शहर के कई लोगों ने एफडी और अन्य योजना के तहत रुपए जमा कराए हैं। वे अब रुपए वापस चाहते हैं लेकिन सहारा के अधिकारी रुपए वापस नहीं कर रहे। सभी को रोजाना टाला जा रहा है। इस वजह से ग्राहक परेशान हैं। कन्हैया हजारी बाड़ा निवासी अवधेश रघुवंशी ने बताया कि 14 महीने से 43 हजार 500 रुपए लेने के लिए परेशान हो रहा हूं।

भतीजी की शादी है
मेरी भतीजी की शादी है। मुझे जमा कराए रुपए की सख्त जरूरत है। सात महीने से कार्यालय के चक्कर लगाकर परेशान हो चुका हूं। मैंने 74 हजार रुपए जमा कराए हैं। वीरेंद्र चौकसे, गुलाबगंज निवासी

सहारा क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी के प्रबंधक एवं खाता धारकों के बीच बहस हुई।

80 लाख रुपए अब भी जमा हो रहा है हर महीने
2 सहारा के अधिकारियों के अनुसार इतने विवाद के बाद भी दोनों शाखाओं में अब भी हर महीने करीब 80 लाख औसत जमा किया जा रहा है। पहले से जमा कर रहे हजारों का लाेगों का समय योजना के मुताबिक पूरा हो गया है और वे अपनी राशि वापस लेने रोज आ रहे हैं।

10 हजार के करीब सदस्य हैं जिले में
1 शहर में सहारा की दो शाखाओं में सहारा द्वार लेनदेन किया जाता है। एक शाखा माधवगंज पीएनबी के पास है। दूसरी मुख्य शाखा राजीवनगर में है। शहर की दोनों शाखाओं से करीब 10 हजार लोग जुड़े हैं। ये लोग शाखाओं में अपनी राशि जमा कराते हैं।

एक करोड़ हर महीने लौटा रहे हैं
3 शाखा प्रबंधक अभय श्रीवास्तव ने बताया कि दिसंबर में 1 करोड़ 65 लाख रुपए वापस लौटाए थे। जनवरी में करीब 1 करोड़ रुपए वापस लौटाए गए। उन्होंने बताया कि सभी ग्राहकों की राशि वापस करने का प्रयास कर रहे हैं। ऊपर के अधिकारियों के निर्देश पर काम कर रहे हैं। जिन ग्राहकों को देरी से रुपए लौटा रहे हैं उन्हें ब्याज भी दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...