पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिवहन मंत्री ने मांगी 300 बसें, डीटीओ ने मना कर दिया

परिवहन मंत्री ने मांगी 300 बसें, डीटीओ ने मना कर दिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| शुक्रवार को परिवहन मंत्री भूपेंद्रसिंह ने सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा की। 18 फरवरी को सीहोर जिले में आयोजित किसान महासम्मेलन को लेकर इस दौरान चर्चा की गई। परिवहन मंत्री ने बताया कि विदिशा जिले को 25 हजार किसान ले जाने का लक्ष्य मिला है। उन्होंने डीटीओ रंजन भदौरिया से कहा कि इस काम के लिए करीब 300 बसों की जरूरत होगी। डीटीओ ने स्पष्ट कहा कि सर ऐसा करना संभव ही नहीं है। ज्यादा से ज्यादा 150 बसें उपलब्ध करा सकते हैं। डीटीओ ने बताया कि 300 बसों का लक्ष्य पूरा करना मुश्किल है। इसलिए भोपाल से बसें बुलाई जाएंगी। करीब 150 बसें उपलब्ध करा सकते हैं।

मंत्री बोले विवाद की वजह से हुआ था हादसा
परिवहन मंत्री ने बताया कि 7 फरवरी को तेन्दूपत्ता संग्राहक एवं वन समितियों का महा-सम्मेलन में शामिल होने जा रहे समिति सदस्यों से भरी बस बागरोद चौराहे के पास आपसी विवाद की वजह से पलटी थी। उन्होंने बताया कि सभी दस्तावेजों की जांच कराई गई थी।

खबरें और भी हैं...