पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नए नियम के विराेध में खाद, बीज दुकानें रहीं बंद

नए नियम के विराेध में खाद, बीज दुकानें रहीं बंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नए कानून के खिलाफ दुकानें बंद कर सौंपा ज्ञापन

भास्कर संवाददाता| विदिशा

केंद्र सरकार के नए आदेश से खफा खाद-बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं ने मंगलवार को दुकानें बंद रखीं। व्यापारियों ने रैली निकालकर केंद्र की नई नीति के खिलाफ विरोध जताया। दुकानदारों ने प्रधानमंत्री के नाम कृषि उपसंचालक को ज्ञापन दिया। व्यापारियों के इस विरोध प्रदर्शन का असर किसानों पर दिखाई दिया। वह कीटनाशक दवा, बीज आदि की खरीदारी के लिए भटकते रहे। यह प्रदर्शन उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रय, भंडारण एवं वितरण को लेकर नए लाइसेंस सिर्फ कृषि स्नातक या विज्ञान के चुनिंदा विषयों में स्नातक योग्यता वालों को देने के कानून के खिलाफ किया गया।

कीटनाशक, खाद एवं बीज विक्रेता संघ ने कृषि विभाग अधिकारी को सौंपा।

खबरें और भी हैं...