बोलेरो की टक्कर से युवक घायल
विदिशा| मंगलवार शाम को नया गोला पर गंजबासौदा से ग्राम अर्जुनखेड़ी जा रहे एक युवक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां से भोपाल रेफर कर दिया। संजय (24) पुत्र दीवान सिंह राजपूत अपनी बाइक से गांव जा रहा था। तब सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। संजय का दाहिना पैर जख्मी हो गया है।