बिल्डिंग वर्क ठेकेदार यूनियन के चुनाव आज
विदिशा| बिल्डिंग वर्क ठेकेदार यूनियन के चुनाव 10 फरवरी को होंगे। ओमप्रकाश चतुर्वेदी को निर्वाचन अधिकारी एवं एडवोकेट दीपक सक्सेना को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। 7 फरवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन, 8 को अध्यक्ष पद के आवेदन लिए जमा किए जाएंगे। इसके बाद दावा- आपत्तियों का निराकरण, नाम वापसी होगी। 10 फरवरी को सुबह 10.30 बजे 3 बजे तक मतदान होगा।