पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कंप्यूटर बाबा नाराज, मंत्री ने कहा मना रहे हैं

कंप्यूटर बाबा नाराज, मंत्री ने कहा मना रहे हैं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ को लेकर संत और सरकार आमने सामने हैं। संतों का आरोप है कि प्रदेश सरकार हिंदू धर्म और सनातन परंपरा का ख्याल नहीं रख रही है।

वहीं उज्जैन के प्रभारी मंत्री और परिवहन मंत्री भूपेंद्रसिंह का कहना है कि सभी संतों और साधुओं को संतुष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। कई संत सरकार के कामों की प्रशंसा कर रहे हैं। शुक्रवार को परिवहन मंत्री प्रधानमंत्री दौरे को लेकर विदिशा के सर्किट हाउस आए। उसी वक्त संत कंप्यूटर बाबा भी सर्किट हाउस पहुंचे। देर तक दोनों की बंद कमरे में मुलाकात हुई। कंप्यूटर बाबा ने सरकार पर कई आरोप लगाए।

23 काे करेंगे आंदोलन
कंप्यूटर बाबा ने कहा कि सरकार मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। संत नाराज हैं। क्षिप्रा में गंदे 10 से ज्यादा नाले मिल रहे हैं। इसके विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 फरवरी को संत आंदोलन करने जा रहे हैं। इसके लिए भिक्षा मांगी जा रही है।

क्षिप्रा में एक बूंद भी दूषित पानी नहीं मिल रहा
परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह का कहना है कि क्षिप्रा में नर्मदा का पानी लाया गया है। क्षिप्रा में एक बूंद भी दूषित पानी नहीं मिल रहा है। संतों ने सरकार के कामों की सराहना की है। इन कामों में 3 हजार करोड़ रुपए खर्च किए हैं। सिंहस्थ को लेकर कई निर्माण कार्य पूरे किए जा रहे हैं। सभी संतों को सरकार संतुष्ट करने का प्रयास कर रही है। हम इस काम में सफल होंगे ये उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...